हिंडालको कंपनी के खिलाफ आंदोलन करेंगे ट्रक ऑनर

लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष कवलजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हिंडालको कंपनी के तानाशाही रवैये की निंदा की गयी. बैठक में कहा गया कि अमतीपानी और कुजाम मइंस में चलने वाले बॉक्साइट ट्रक फरवरी, मार्च से खड़े हैं और अब अप्रैल से तो मूरी फैक्टरी […]
लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष कवलजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हिंडालको कंपनी के तानाशाही रवैये की निंदा की गयी. बैठक में कहा गया कि अमतीपानी और कुजाम मइंस में चलने वाले बॉक्साइट ट्रक फरवरी, मार्च से खड़े हैं और अब अप्रैल से तो मूरी फैक्टरी बंद होने के कारण भैंसबथान, बगडू, पाखर चलने वाले कुल मिलाकर लगभग 1200 ट्रक खड़े हैं.
ट्रक मालिक, चालक, सह चालक, लोडर, अनलोडर सभी मिलाकर प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से मिलाकर लोहरदगा, गुमला, लातेहार जिलों के लगभग तीस से चालीस हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं. लेबर, ऑनर, चालक, सहचालक तो भुखमरी के कगार पर है, कई लोग तो पलायन कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










