किस्को-लोहरदगा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा के किस्को-पेशरार रोड पर दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

लोहरदगा़ किस्को-पेशरार-लोहरदगा मुख्य सड़क पर जोड़ा अंबा के समीप मंगलवार रात दो दुपहिया वाहनों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बगड़ू थाना क्षेत्र के हिसरी झटनी टोली निवासी बासुदेव उरांव (पिता जोगेंद्र उरांव) के रूप में हुई. वहीं घायल युवक सेन्हा थाना क्षेत्र के मदरा टोली निवासी विजय उरांव (पिता लालदेव उरांव) है. जानकारी के अनुसार, बासुदेव उरांव स्प्लेंडर बाइक से लोहरदगा जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी सवार विजय उरांव से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बासुदेव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों के मुताबिक विजय नशे में धुत था और उसकी जेब से नशीला पदार्थ भी मिला है. सूचना मिलते ही बगड़ू थाना पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. वहीं, घायल विजय को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और आये दिन होने वाली दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola