समाज स्वस्थ रहेगा तभी देश स्वस्थ बनेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 1:37 AM
कुड़ू : टाटी पंचायत सचिवालय में गुरुवार से पांच दिवसीय सहियाओं का गैर सरचारी बीमारी के लक्षण व रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण शुरू हुआ. मुख्य अतिथि कुड़ू सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुलामी होरो ने कहा कि सहियाओं को बड़ी जिम्मेवारी मिल रही है. प्रशिक्षण में मिले ज्ञान को स्वस्थ समाज के निर्माण में […]
कुड़ू : टाटी पंचायत सचिवालय में गुरुवार से पांच दिवसीय सहियाओं का गैर सरचारी बीमारी के लक्षण व रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण शुरू हुआ. मुख्य अतिथि कुड़ू सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुलामी होरो ने कहा कि सहियाओं को बड़ी जिम्मेवारी मिल रही है. प्रशिक्षण में मिले ज्ञान को स्वस्थ समाज के निर्माण में लगाये. कहा कि समाज स्वस्थ रहेगा, तभी देश स्वस्थ बन सकता है.
मौके पर पंडरा व हनहट कलस्टर की 40 सहियाओं को प्रशिक्षण देने के लिए पहुंचे प्रशिक्षक उषा देवी व सुनील महतो ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में परिवार कल्याण, किशोर व किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, तंबाकू निषेध, नशामुक्ति, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कुपोषण उपचार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा. सहियाओं को बताया जायेगा कि इन बीमारियों की आने का शुरुआती लक्षण क्या है. इन बीमारियों का समय रहते इलाज कैसे शुरू कराते हुए रोकथाम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










