संबलपुर ने शिवपुर और धनबाद ने हावड़ा को पराजित किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 12:27 AM
लोहरदगा : बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय ऑल इंडिया शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी 20 सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है. स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. वहीं स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा गया है. लोहरदगा वासियों के लिए यह आयोजन […]
लोहरदगा : बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय ऑल इंडिया शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी 20 सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है. स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. वहीं स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा गया है. लोहरदगा वासियों के लिए यह आयोजन काफी रोमांच भरा है. रशिया से आयी चीयर लीडर खिलाड़ियों व दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही हैं. यहां दूसरे दिन दो मैच खेले गये.
पहला मैच विनर क्रिकेट क्लब शिवपुर, मध्य प्रदेश एवं आभार टाइगर्स संबलपुर, ओड़िशा क्रिकेट टीम के बीच हुआ. वहीं दूसरा मैच हावड़ा यूनियन की टीम एवं धनबाद रेलवे की टीम के बीच हुआ. इस टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि सहायक आयकर आयुक्त निशा उरांव थीं. राज्य सभा सांसद सह जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, उदय शंकर साहू, दुर्गेश साहू, हर्षित साहू, आशीष सिंघमौर, पूर्व सांसद डॉ रामेश्वर उरांव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










