भंडरा में बेखौफ हैं चोर

Updated at : 26 Jun 2014 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
भंडरा में बेखौफ हैं चोर

भंडरा-लोहरदगा : थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरो का आतंक बढ़ता जा रहा है. चोर बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस चोरो को पकड़ने में असफल साबित हो रही है. 23 जून की रात को भंडरा थाना के सामने स्थित भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर साहू का नया घर से चोर ट्रैक्टर का […]

विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा : थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरो का आतंक बढ़ता जा रहा है. चोर बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस चोरो को पकड़ने में असफल साबित हो रही है. 23 जून की रात को भंडरा थाना के सामने स्थित भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर साहू का नया घर से चोर ट्रैक्टर का हल चुरा कर ले गये.

राजकिशोर साहू ने हल का पता लगाने की कोशिश की, परंतु अभी तक हल का पता नहीं लग सका है. एक सप्ताह पूर्व मुख्य पथ में स्थित मुकेश गुप्ता की मोबाइल दुकान में भी चोरी हुई थी. अभी तक चोरों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है. थाना के सामने रहने के बाद भी पुलिस की निगाह चोरों पर नहीं गयी. भंडरा थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola