लोहरदगा : बॉक्साइट लदे 11 ट्रकों को उग्रवादियों ने फूंका

Updated at : 17 Oct 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : बॉक्साइट लदे  11 ट्रकों को उग्रवादियों ने फूंका

लोहरदगा : लोहरदगा में उग्रवादियों ने किस्को थाना क्षेत्र के कटुआ पानी के पास बॉक्साइट लदे 11 ट्रकों में आग लगा दी. ये ट्रक विमरला माइंस में चलते थे. मंगलवार को रास्ते में ही रोक कर इन ट्रकों से डीजल निकाल कर आग लगायी गयी. घटना को भाकपा माओवादी रवींद्र गंझू के दस्ते ने अंजाम […]

विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा में उग्रवादियों ने किस्को थाना क्षेत्र के कटुआ पानी के पास बॉक्साइट लदे 11 ट्रकों में आग लगा दी. ये ट्रक विमरला माइंस में चलते थे. मंगलवार को रास्ते में ही रोक कर इन ट्रकों से डीजल निकाल कर आग लगायी गयी.
घटना को भाकपा माओवादी रवींद्र गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार यह घटना उग्रवादी संगठनों के आपसी वर्चस्व का परिणाम है. विमरला माइंस में जेजेएमपी के मंजीत का पैसा लगा हुआ है और इसी माइंस से माओवादी उग्रवादी रवींद्र गंझू लेवी की मांग कर रहा था. लेवी नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दिया गया है.
सूत्र बताते हैं कि इस माइंस में 50 करोड़ का टर्नओवर होता है. उस हिसाब से माओवादी 15 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे.इस संबंध में एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि इस घटना को माओवादी उग्रवादी रवींद्र गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है. मामले की पड़ताल की जा रही है और शीघ्र ही उग्रवादी सलाखों के पीछे होंगे. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola