भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास कार्यशाला का मूल लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास कार्यशाला का मूल लक्ष्य

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक ललन सिंह, विद्यालय समिति के अध्यक्ष सुदेश्वर साहू और प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर अतिथियों ने भारत माता और माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि ललन सिंह ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास ही इस कार्यशाला का मूल लक्ष्य है. उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षण कौशल का विकास, ज्ञान का अद्यतन और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी. वहीं, अध्यक्ष सुदेश्वर साहू ने कहा कि शिक्षकों को अधिक प्रभावी, प्रेरणादायक और सक्षम बनाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है. मौके पर प्रतिभा देवी, मीना देवी, संध्या कुमारी, सुभाषिनी कुमारी, रिंकी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, संजना कुमारी, अंजनी कुमारी, जयप्रकाश सिंह समेत सभी आचार्य-आचार्या व पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola