अहिल्या देवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल घोषित

Updated:
विज्ञापन
अहिल्या देवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल घोषित

अहिल्या देवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल घोषित

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय के समीप संचालित अहिल्या देवी पब्लिक स्कूल सेन्हा में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण किया गया. मौके पर एडी पब्लिक स्कूल के निदेशक उज्ज्वल शुक्ला ने कहा कि बच्चों का यह शानदार प्रदर्शन में ए.डी.पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का समर्पण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम है.हमारा लक्ष्य केवल अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यालय के हर छात्र छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शालिनी कुमारी ने सफल छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ए.डी. पब्लिक स्कूल में हम बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते हैं.आज का शत-प्रतिशत रिजल्ट प्रमाणित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी ए.डी. पब्लिक स्कूल बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में मानक स्थापित कर रहा है.प्रधानध्यापिका द्वारा सभी सफल छात्र छत्राओं के अलावे अन्य सभी बच्चे बच्चियों का उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया. अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण पद्धति और बच्चों पर व्यक्तिगत ध्यान देने की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रति अपना विश्वास जताया.मौके पर ए.डी.पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका और छात्र छत्राए तथा अभिभाव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola