पीएन स्मार्ट एजुकेशन में परीक्षाफल घोषित

Updated:
विज्ञापन
पीएन स्मार्ट एजुकेशन में परीक्षाफल घोषित

पीएन स्मार्ट एजुकेशन में परीक्षाफल घोषित

विज्ञापन

किस्को. पीएन स्मार्ट एडुकेशन पब्लिक स्कूल बंजार किस्को में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर मगनू साहू, प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू, नीरज कुमार साहू, शुभम कुमार, सुप्रिया विश्वकर्मा, आरती राजपूत, ममता कुमारी, संजना कुमारी, निकिता कुमारी, प्रज्ञा कुमारी व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे. मौके पर विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को मंच पर उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों ने सम्मानित किया. इनमें कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चे निरंथि नगेसिया, आकांक्षा, अनीश, अनुराग, अंशु, अंशिका, आशिता, संजना, अनुराग, ओम कुमार, आशुतोष प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये. कक्षा एक से करिश्मा उरांव प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान आयुषी कुमारी, तृतीय रिशु कुमार, कक्षा दो से दीपक साहू प्रथम स्थान, प्रियांशु साहू द्वितीय,आकाश नगेसिया तृतीय स्थान व कक्षा तीन, चार, पांच और छह के बच्चे अंश उरांव, रूम कुमारी, अविनाश उरांव, पूजा कुमारी,रामनती नगेसिया, सेजल भगत भी प्रथम स्थान द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान प्राप्त किये, जिसे परीक्षाफल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगनु प्रसाद ने कहा कि असफलता हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षक,शिक्षार्थी और अभिभावकों के सहयोग से ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola