सुखदेव भगत ने नगाड़ा बजा कर ग्रामीणों का उत्साह बढाया

Updated at : 02 Oct 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
सुखदेव भगत ने  नगाड़ा बजा कर ग्रामीणों का उत्साह बढाया

लोहरदगा : सदर प्रखंड के भुजनिंया में आयोजित दसवां शहीद शशिचरवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बैजवाली बना बैमारी के बीच खेला गया. इसमें बैजवाली की टीम पेनाल्टी शूट आउट में 3-0 से विजयी रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत थे. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुखदेव भगत एवं अतिथियों के द्वारा शहीद […]

विज्ञापन
लोहरदगा : सदर प्रखंड के भुजनिंया में आयोजित दसवां शहीद शशिचरवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बैजवाली बना बैमारी के बीच खेला गया. इसमें बैजवाली की टीम पेनाल्टी शूट आउट में 3-0 से विजयी रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत थे. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुखदेव भगत एवं अतिथियों के द्वारा शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धाजंलि अर्पित कर किया गया.
विधायक के गांव पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. स्वागत से अभिभूत विधायक सुखदेव भगत ने खुद नगाड़ा बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढाया. मौके पर विधायक सुखदेव भगत ने कहा की भुजनिंया में जब से टूर्नामेंट हो रहा है तब से वे लगातार यहां आ रहे हैं. इस तरह का टूर्नामेंट होने से खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा सामने आती है.
मौके पर आलोक कुमार साहू, श्रवण पन्ना, शहीद की पत्नी बासमती उरांव, वजीर अहमद, शाहिद अहमद बेलू, हरी सेवक उरांव, रामबिलास उरांव, बिहारी पाहन, बिरसु उरांव, महेश लोहरा, बिरेन्द्र उरांव, इस्तियाक अंसारी, महेन्द्र लोहरा, अवधेश लोहरा, लालमनी उरांव बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola