लोहरदगा सड़क दुर्घटना, हादसे में झारखंड ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2018 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल राशिद खान और उनकी पत्नी की मौत हो गयी. जबकि बहू, पोता और चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना मंगलवार की देर रात लोहरदगा के ईटा गांव के पास हुई. रांची से लोहरदगा लौट रहे राशिद खान की मारुति वैन ट्रक से […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल राशिद खान और उनकी पत्नी की मौत हो गयी. जबकि बहू, पोता और चालक गंभीर रूप से घायल हो गये.
दुर्घटना मंगलवार की देर रात लोहरदगा के ईटा गांव के पास हुई. रांची से लोहरदगा लौट रहे राशिद खान की मारुति वैन ट्रक से टकरा गयी. घटनास्थल पर ही राशिद खान की मौत हो गयी. जबकि उनकी पत्नी की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी.
सड़क हादसे में राशिद खान की बहू, पोता व कार चालक अल्तमश घायल हो गये. बुधवार की दोपहर लोहरदगा के बगड़ू मोड़ स्थित कब्रिस्तान में खान दंपती को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस मौके पर सांसद धीरज साहू, विधायक सुखदेव भगत समेत कई गणमान्य मौजूद थे. राशिद खान लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के सचिव भी थे.
राशिद खान एवं उनकी पत्नी के निधन पर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




