जिला को उग्रवाद व अपराध मुक्त बनायेंगे : एसपी

Updated at : 27 Jun 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
जिला को उग्रवाद व अपराध मुक्त बनायेंगे : एसपी

लोहरदगा : जिले में पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध डेवलप किया जायेगा. सोशल पुलिसिंग के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों को मदद दी जायेगी और उन्हें जागरूक किया जायेगा. उक्त बातें लोहरदगा जिला में नव पदस्थापित पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक ने प्रभात खबर के साथ विशेष बातचित में कही. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध डेवलप किया जायेगा. सोशल पुलिसिंग के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों को मदद दी जायेगी और उन्हें जागरूक किया जायेगा. उक्त बातें लोहरदगा जिला में नव पदस्थापित पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक ने प्रभात खबर के साथ विशेष बातचित में कही. उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी है

कि लोहरदगा बहुत शांत जिला है और यहां के लोग भी शांति प्रिय हैं. जनता और पुलिस का बेहतर संबंध होगा. समाज के हर तबके लोगों की बात सुनी जायेगी और पुलिस जनता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी. एसपी ने कहा कि सब के सहयोग से लोहरदगा जिला को उग्रवाद और अपराध मुक्त जिला बनाया जायेगा. जिन इलाकों में पहले उग्रवादियों की तूती बोलती थी, उग्रवादियों के सरेंडर के बाद वहां अभी लोगों काे और जागरूक किया जायेगा ताकि उन इलाकों में फिर कोई संगठन ग्रामीणों को बहका कर अपनी पैठ ना बना सके. सुदूर ग्रामीण इलाकों में जिला प्रशासन के साथ मिल कर विकास कार्य को गति दी जायेगी.

ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा. सोशल पुलिसिंग के माध्यम से अन्य कार्य भी किये जायेंगे, ताकि जनता और पुलिस मिल कर जिले के विकास के लिए काम कर सके. सुदूर ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को उनके हक और अधिकार से अवगत कराया जायेगा. समाज में आपसी सौहार्द्र बना रहे इसके लिए सभी का सहयोग भी आवश्यक है. सांप्रदायिक सौहार्द्र हर हाल में कायम रहे इस पर विशेष ध्यान होगा. कानून व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो ये मेरी प्राथमिकता होगी. एसपी ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर हैं. लेकिन विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाले से वे सख्ती से निपटेंगे. पुलिस पदाधिकारियों, समाजिक संगठनों, मिडिया, व्यवसायिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर काम किया जायेगा. नव पदस्थापित पुलिस कप्तान इसके पूर्व गढ़वा तथा रामगढ़ जिला में एसपी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. प्रियदर्शी आलोक 2011 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola