सामूहिक दुष्कर्म मामले तीन आरोपियों को जेल
Updated at : 14 Feb 2018 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

किस्को, लोहरदगा : किस्को थाना क्षेत्र के खरकी पंचायत अंतर्गत बानपुर गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का अनुसंधान करने मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा बानपुर गांव पहुंचे. एसडीपीओ ने पीड़ित छात्रा से पूछताछ की. उन्होंने जांच के क्रम में आशंका व्यक्त की कि पीड़ित छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म […]
विज्ञापन
किस्को, लोहरदगा : किस्को थाना क्षेत्र के खरकी पंचायत अंतर्गत बानपुर गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का अनुसंधान करने मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा बानपुर गांव पहुंचे. एसडीपीओ ने पीड़ित छात्रा से पूछताछ की. उन्होंने जांच के क्रम में आशंका व्यक्त की कि पीड़ित छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत हो रहा है.
इस क्रम में धमकी देने के भी मामले में अनुसंधान चल रहा है. ज्ञात हो कि बानपुर बंजारी गांव के दो युवकों ने रविवार रात को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया था. इसमें मासी उरांव का 30 वर्षीय पुत्र लजरुस मिंज, भानो उरांव का 21 वर्षीय पुत्र सुरेश उरांव को सामूहिक दुष्कर्म मामले में जेल तथा बानपुर बंजारी गांव के ही एक नाबालिग लड़का को दुष्कर्म की घटना में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर गुमला बाल सुधार गृह भेज दिया गया.
घटना के बाद सोमवार को पीड़िता नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ किस्को थाना पहुंच कर उक्त तीनों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करायी थी. वहीं आपत्तिजनक विउियो वायरल करने के आरोप में नईम अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र वसीम अंसारी से पूछताछ की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता लड़की के बयान पर आरोपी लड़के के विरुद्ध छेड़खानी करने तथा फोटो वायरल करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. फोटो वायरल करनेवाले आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




