आत्मसमर्पित उग्रवादियों के पुनर्वास को प्रशासन तत्पर

Updated at : 31 Jan 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
आत्मसमर्पित उग्रवादियों के पुनर्वास को प्रशासन तत्पर

डीसी पहुंचे हिरही गांव, जमीन का पट्टा देने से पूर्व चयनित जमीन का किया निरीक्षण, कहा लोहरदगा : आत्मसर्पण करनेवाले उग्रवादियों को पुर्नवास नीति के तहत घर मुहैया करवाने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त विनोद कुमार ने जिले के हिरही गांव पहुंच जमीन का पट्टा देने से पूर्व चयनित जमीन का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने […]

विज्ञापन
डीसी पहुंचे हिरही गांव, जमीन का पट्टा देने से पूर्व चयनित जमीन का किया निरीक्षण, कहा
लोहरदगा : आत्मसर्पण करनेवाले उग्रवादियों को पुर्नवास नीति के तहत घर मुहैया करवाने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त विनोद कुमार ने जिले के हिरही गांव पहुंच जमीन का पट्टा देने से पूर्व चयनित जमीन का निरीक्षण किया.
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जमीन का पट्टा देने में सरकार से प्राप्त निर्देश का अनुपालन किया जाये. उपायुक्त ने बताया कि जिले के 10 आत्मसमर्पित उग्रवादियों को भूखंड दिया जाना है. इसके लिए प्रशासनिक कार्रवाई पूरी की जा रही है. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि आत्मसमर्पण करनेवाले उग्रवादियों को समाज में मान-सम्मान दिया जा रहा है जहां वे एक नयी जिदंगी की शुरुआत कर सकें और उनका समाज से भटकाव नहीं बल्कि लगाव रहे. उन्होंने समाज के लोगों से भी मुख्यधारा में आने वाले उग्रवादियों को अपने परिवार की तरह सम्मान देने की अपील की.
उपायुक्त ने कहा कि गलत रास्ता कभी भी मंजिल नहीं दे सकता है. अभी भी जो गलत रास्ते पर चल रहे हैंम्वे गलत रास्ता छोड़ कर समाज के साथ चलें. उन्होंने आत्मसमर्पण करनेवाले सभी उग्रवादियों के परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधा देने की बात कही. उन्होंने उग्रवादियों को बंदूक छोड़ सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर जिला एवं राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने की अपील की.
जिला प्रशासन द्वारा आत्मसमर्पण करनेवाले इच्छुक लोगों को कुड़ू में कौशल विकास के तहत रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिलाया जायेगा. उपायुक्त ने इसके लिए कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया. मौके पर जिले के पुलिस कप्तान राजकुमार लकड़ा, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सहित जिले के कई अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola