एक छत के नीचे सभी सुविधा मिलेगी :प्रमुख

Updated at : 30 Jan 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
एक छत के नीचे सभी सुविधा मिलेगी :प्रमुख

सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड के सीठियो ग्राम में कृषि सिंगल विंडो सह सीएफटी परियोजना एवं विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में कृषि मेला का आयोजन किया गया. किसान मेला में मुख्य अतिथि के रूप में विकास भारती विशुनपुर के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत एवं सेन्हा प्रखंड की प्रमुख कलावती देवी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, ग्राम सिठीयो […]

विज्ञापन
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड के सीठियो ग्राम में कृषि सिंगल विंडो सह सीएफटी परियोजना एवं विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में कृषि मेला का आयोजन किया गया. किसान मेला में मुख्य अतिथि के रूप में विकास भारती विशुनपुर के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत एवं सेन्हा प्रखंड की प्रमुख कलावती देवी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, ग्राम सिठीयो के वार्ड सदस्य सुमित्रा देवी, सरिता देवी ने मेले का शुभारंभ किया.
गव्य विकास पदाधिकारी त्रिवेणी मंडल ने गव्य पालन के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी. विकास भारती विशुनपुर के ग्राम स्वराज्य
के जिला समन्वयक प्रणव पाठक ने मनरेगा से संबंधित जॉब कार्ड निर्माण, काम की मांग, बेरोजगारी भत्ता, काम मांगने की विधि, कार्य स्थल पर उपलब्ध सुविधा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी. प्रमुख कलावती देवी ने किसानों को बताया कि कृषि सिंगल विंडो सेन्हा में किसानों को एक छत के नीचे सभी सुविधा मिलेगी, यदि मनरेगा से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी मिले, तो तुरंत पंचायत के सीएफटी सदस्य को जानकारी दें.
किसान मेले में झालमीरा, तोड़ार, बरही, दत्तरी, चटकपुर, सेरेंगाहातू, ईटा आदि गांव से सैकड़ो किसान अपने अपने उत्पाद जैसे लौकी, कोहड़ा, मटर , कटहल, सरसो, आरू, टमाटर, राहड़, बन्धा, गोभी, फूल गोभी, सेम, बकरी, मुर्गा, लसुन, प्याज, पतीता तथा अनेक सैकड़ो उत्पाद ले कर इस मेला में उपस्थित हुए. किसानों को उनके उत्कृष्ट उत्पाद के लिए पुरस्कृत किया गया.
आज के किसान मेला में सिंगल विंडो सेंटर के क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र मंडल, रामस्वारथ महतो, राजदीप लोहरा, कौशिक कुमार, संतोष बैठा, दीपक कुमार, नरेश प्रजापति, जयराम उरांव, शिशुपाल गोप, नेमचंद भगत, अवध ठाकुर, रवि साहू, सुदर्शन साहू, ललित देवी, गुंजेर देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, शिला देवी, रेखा देवी, गुलाबी देवी तथा सैकड़ों किसान उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola