संघ की दृष्टि में सभी एक समान : सच्चिदानंद

Updated at : 19 Jan 2018 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
संघ की दृष्टि में सभी एक समान : सच्चिदानंद

भंडरा : प्रखंड के मसमानो में स्थित स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स एकेडमी परिसर में गुरुवार को संक्रांति मिलन समारोह सह समरसता भोज का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि का स्वागत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चालक सच्चिदानंद अग्रवाल को विद्यालय के निदेशक सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विंदेश्वर उरांव ने शॉल ओढ़ा कर किया. […]

विज्ञापन
भंडरा : प्रखंड के मसमानो में स्थित स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स एकेडमी परिसर में गुरुवार को संक्रांति मिलन समारोह सह समरसता भोज का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि का स्वागत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चालक सच्चिदानंद अग्रवाल को विद्यालय के निदेशक सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विंदेश्वर उरांव ने शॉल ओढ़ा कर किया. रविदास मंच अध्यक्ष चुन्नी राम को भी सम्मानित किया गया.
मौके पर प्रांत संघ चालक सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा समरस समाज का निर्माण हमारा लक्ष्य है.कहा राष्ट्र को मजबूत करने के लिए सामाजिक समरसता का अहम आयाम है. संघ की दृष्टि में सभी एक है. कोई भी भेदभाव हमारे बीच नहीं है. उन्होंने लोगों से आवाह्न किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सामाजिक मजबूती के लिए काम करें. निदेशक सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री विंदेश्वर उरांव ने कहा कि भारत शुरू से ही विविध संस्कृति व विविध त्योहारों का देश रहा है. तमाम मतभेदों के बावजूद हम सब एक साथ रहते है और एक पंक्ति में बैठ कर खाते है. संक्रांति मिलन का उद्देश्य ही आपसी दूरियों को पाटना व लोगों से रू-ब-रू होकर सबका कुशल क्षेम जानना है.
स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में जागरूकता आती है. कार्यक्रम को चुन्नी राम, राज मित्तल आदि लोगों ने भी संबोधित किया. मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित निर्धन वृद्धों तथा आश्रम परिवार को गर्म वस्त्र, कंबल वितरित किया. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि उपस्थित ग्रामीणों के संग एक पंक्ति में समरसता भोज में शामिल हुए. संचालन विद्यालय के शिक्षक नारायण कुमार ने किया.
मौके पर विहिप जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद खत्री, विहिप जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता सह रामकली देवी शिशु मंदिर के संचालिका राज मित्तल, लाल त्रिलोकनाथ शाहदेव, आशुतोष राम, ब्रजभूषण पाठक, सिपरियन तिग्गा, रोहित खलखो, मोना तिग्गा, सीमा बेक, नंदन अग्रवाल, अमन लकड़ा, सुनीता देवी, फूलमनी धान, लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola