हेसवे उत्क्रमित विद्यालय ने दोनों वर्ग में मारी बाजी

Updated at : 16 Jan 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
हेसवे उत्क्रमित विद्यालय ने दोनों वर्ग में मारी बाजी

लोहरदगा : ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल परिसर में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच छूर खेल प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में सेन्हा प्रखंड के हेसवे उत्क्रमित विद्यालय ने बालक व बालिका दोनों वर्ग में बाजी मारी. दोनों वर्ग के विजेता टीम को 2100 रुपये प्रदान किया गया. वहीं उप विजेता टीमों को 1100 […]

विज्ञापन
लोहरदगा : ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल परिसर में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच छूर खेल प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में सेन्हा प्रखंड के हेसवे उत्क्रमित विद्यालय ने बालक व बालिका दोनों वर्ग में बाजी मारी. दोनों वर्ग के विजेता टीम को 2100 रुपये प्रदान किया गया.
वहीं उप विजेता टीमों को 1100 रुपये प्रदान किया गया. सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीम को भी सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, टायनी टास्क, वेदांता, विद्या वेश्म विद्यालय महादेव आश्रम व उत्क्रमित विद्यालय हेसवे के कुल 16 बालक व बालिका वर्ग की टीमें शामिल हुई थी. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद‍्घाटन पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा की छूर खेल झारखंड का प्राचीन व लोकप्रिय खेल रहा है, हमें आवश्यकता है इस परंपरागत खेल को मिल जुल कर पुनर्जीवित करें. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola