कोरम के अभाव में बैठक स्थगित, प्रमुख को पता नहीं, पंसस की बैठक बुला ली, नाराजगी

कुड़ू (लोहरदगा): पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक बगैर प्रखंड प्रमुख के जानकारी के ही बुलायी गयी,े लेकिन बैठक में न तो बीडीओ पहुंचे, न ही प्रखंड प्रमुख , तीन -चार सदस्य एवं कुछ विभागों के अधिकारी पहुंचे . कोरम के अभाव में पंसस की बैठक स्थगित कर दी गयी. सबसे बड़ी हैरानी की बात […]
कोरम के अभाव में पंसस की बैठक स्थगित कर दी गयी. सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि पंसस की बैठक की सूचना सभी सदस्यों को होना तो दूर, प्रखंड प्रमुख परिवा मुंडा तक को नहीं थी. बताया जाता है कि बीडीओ सह पंसस के प्रखंड सचिव संतोष कुमार के आदेश पर पंसस की मासिक बैठक 16 नवंबर को प्रखंड परिसर के सभागार में आयोजित की गयी थी. बैठक के लिए पत्र जारी करते हुए सभी को सूचना दी गयी थी. पंसस के सदस्य खुर्शीद खान, अंजनी देवी, प्रखंड उपप्रमुख खालिद अंसारी पहुंचे थे . इसके अलावा कुछ विभागों के अधिकारी पहुंचे. प्रखंड में कुल सदस्यों की संख्या 17 है. ऐसे में दो तिहाई सदस्य जब तक बैठक में नहीं पहुंचेंगे, कोरम पूरा नही हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




