स्थानीय कला को जीवंत करने की आवश्यकता है : उपायुक्त

Updated at : 17 Nov 2017 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीय कला को जीवंत करने की आवश्यकता है :  उपायुक्त

लोहरदगा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पर जिला में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत एवं नृत्य से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त विनोद कुमार, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति, डीडीसी दानियल कंडुलना एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष […]

विज्ञापन

लोहरदगा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पर जिला में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत एवं नृत्य से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त विनोद कुमार, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति, डीडीसी दानियल कंडुलना एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष राजमोहन राम ने संयुक्त रूप से किया.

उपायुक्त विनोद कुमार ने बतलाया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने गीत संगीत और नृत्य से सभी का मन मोह लिया. झारखंड तो खूबसूरत है ही लोहरदगा जिला और भी खूबसूरत है. यहां के लोग अच्छे हैं. यहां के कलाकार निश्छल भाव से अपनी कला को प्रस्तुत करते हैं. मैं तो कहूंगा हीरा लोहरदगा सोना लोहरदगा. झारखंडी गीत संगीत में मधुरता है. उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय कला को जीवंत करने की आवश्यकता है. इसके लिए जिला प्रशासन सदैव ततपर है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनाथ लोहरा ने नागपुरी में सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया, वही प्लस टू नदिया हिंदू हाई स्कूल की सुमन टोप्पो ने धईन धईन रे हमर छोटानागपुर गीत गाकर सभी को प्रभावित करने का काम किया. कुरुख कला केंद्र इचरी ने स्वास्थ्य और शिक्षा पर आधारित नाटक और झारखंडी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी. वैष्णवी कुमारी सोनी ने रुदाली फ़िल्म का गाना दिल हूम हूम करे गाकर लोगों का मन मोह लिया. अंत में कार्यक्रम में सम्मिलित कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया. एकल गायन में प्रथम स्थान लोकनाथ लोहरा, द्वितीय स्थान सुमन टोप्पो प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय, तृतीय स्थान वैष्णवी कुमारी एवं विक्रांत भारतीय रहा.

सांत्वना पुरस्कार पार्वती कुमारी प्लस नदिया हिंदू उच्च विद्यालय लोहरदगा को दिया गया. इसी प्रकार से समूह गायन एवं नृत्य में प्रथम स्थान कुरुख कला केंद्र इचरी, द्वितीय स्थान सुनीता भगत मानव विकास संस्थान, तृतीय स्थान अंकुर अभियान लोहरदगा एवं राजेश भगत की टीम को दिया गया. साथ ही आईएलएफएस स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी को प्रदान किया गया. इस अवसर पर कला उत्सव 2017 में चयनित संगीत, नृत्य, दृश्य कला और नाट्य कला में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण राम ने किया. इस अवसर पर एसडीओ राजमहेश्वरम, डीटीओ राजीव कुमार, डीईओ उर्मिला कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी छंदा भट्टाचार्य, राजकिशोर महतो, राजकुमार वर्मा, मनीर उरांव, सीताराम शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, बालकिशोर नाथ शाहदेव, दुबराज यादव, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, विजेंद्र कुमार, राहुल कुमार, अजय प्रसाद, गणेश लाल, जनमजय यादव सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola