लोहरदगा जा रहा छड़ लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में घुसा, चालक व खलासी की मौत

चान्हो: एनएच-75 पर पकरियों पुल के निकट गुरुवार की सुबह एक छड़ लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में घुस कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में चालक शेख इमरान व खलासी राहुल साइद की मौत हो गयी जबकि शेख मुकद्दर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. घटना सुबह […]
उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. घटना सुबह करीब पांच बजे की है. बताया जा रहा है कि पुरुलिया से छड़ लेकर लोहरदगा जा रहे ट्रक का अगला हिस्सा गड्ढे में घुसने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया था. चालक, खलासी व शेख मुकद्दर उसमें बुरी तरह फंस गये थे.
सूचना मिलने के बाद पहुंची चान्हो पुलिस को मलबे में दबने से चालक व खलासी मृत मिले. जबकि शेख मुकद्दर की हालत गंभीर थी. थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी, क्रेन, गैस कटर व ग्रामीणों की मदद से घायल मुकद्दर को करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद बाहर निकाला. बाद में चालक व खलासी के शव को भी किसी तरह निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. मृतक व घायल पुरुलिया के रहनेवाले बताये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




