जिले भर में आपराधिक घटना में कमी आयी है : कार्तिक एस
Updated at : 11 Nov 2017 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : एसपी कार्तिक एस की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक सदर थाना में आयोजित की गयी. बैठक में अपराध नियंत्रण, थाना से लंबित मामलों, निष्पादित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में एसपी कार्तिक एस ने कहा कि हाल के दिनों में पुलिस की सक्रियता के कारण उग्रवादियों और अपराधियों की […]
विज्ञापन
लोहरदगा : एसपी कार्तिक एस की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक सदर थाना में आयोजित की गयी. बैठक में अपराध नियंत्रण, थाना से लंबित मामलों, निष्पादित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी.
बैठक में एसपी कार्तिक एस ने कहा कि हाल के दिनों में पुलिस की सक्रियता के कारण उग्रवादियों और अपराधियों की संख्या में कमी आयी है. आपसी सहयोग एवं समन्वय बना कर लोहरदगा जिले को उग्रवाद मुक्त करना है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तत्परता के साथ अपना कर्तव्य करना है. बैठक में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चिह्नित स्थायी वारंटियों,वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही अपराधियों की संपत्ति की कुर्की जब्ती का भी निष्पादन का निर्देश दिया गया. एसपी ने व्यापक पैमाने पर वाहन जांच अभियान चलाने का आदेश दिया. उन्होंने बताया कि सितंबर से अक्तूबर माह के बीच गिरफ्तार अपराधियों को कोर्ट द्वारा सजा सुनायी गयी है. हालांकि जिले में अपराध एवं अापराधिक घटना में काफी कमी आयी है.
उन्होंने कहा कि विविध चोरी के मामले में तीन अपराधियों को सजा हुई है. दो उग्रवादी, एक दुष्कर्म का आरोपी, एक जालसाजी करनेवाले को सजा सुनायी गयी है. कुल 16 लोगों को कोर्ट द्वारा सजा सुनायी गयी है. पुलिस और न्यायालय की तत्परता के कारण लोगों को यह सजा हुई है. मौके पर सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




