शिक्षित नागरिक बन देश के विकास में सहयोग करें
Updated at : 07 Nov 2017 12:52 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा: शहरी क्षेत्र के कुटमू रोड पर स्थित बतहा एकेडमी में दो दिवसीय फरोगे इल्म कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. मौके पर मौलाना कुतुबद्दीन ने कहा कि शिक्षित समाज हम सब का दायित्व है. हम शिक्षित नागरिक बन कर देश के विकास में सहयोग करें. कांफ्रेंस का आयोजन फातिमा एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट द्वारा किया […]
विज्ञापन
लोहरदगा: शहरी क्षेत्र के कुटमू रोड पर स्थित बतहा एकेडमी में दो दिवसीय फरोगे इल्म कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. मौके पर मौलाना कुतुबद्दीन ने कहा कि शिक्षित समाज हम सब का दायित्व है. हम शिक्षित नागरिक बन कर देश के विकास में सहयोग करें. कांफ्रेंस का आयोजन फातिमा एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट द्वारा किया गया. कांफ्रेंस की शुरुआत तिलावते कलाम पाक से हुई़ प्रसिद्ध नात खा अब्दुस सलाम ने अपने नाते पाक से लोगों का खूब मनोरंजन किया.
मौके पर मुफ्ति अब्दुल मालिक ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटों की तरह हमें बेटियों को भी बेहतर शिक्षा देनी चाहिए. वहीं मुफ्ति बदरे आलम ने कहा कि बदलते दौर में आधुनिक शिक्षा का प्रचलन भी जोरों पर है.
ऐसे में किताबी ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी भी जरूरी है. इस अवसर पर बतहा एकेडमी की 20 छात्राओं को केरअत व फजिलत की उपाधि प्रदान की गयी. मंच संचालन जमाल अख्तर ने किया. मौके पर मौलाना मुमताज अहमद, मो इम्तियाज, मौलाना रेयाज कारी, अलाउद्दीन, मौलाना साबीर रजवी सहित अन्य लोग उपस्थिति थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




