सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें एक नयी ऊर्जा प्रदान करता है
Updated at : 06 Nov 2017 1:13 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा: पर्यटन, कला सांस्कृतिक खेलकूद विभाग के तत्वावधान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गौशाला परिसर में शनि परब का आयोजन किया गया. इस सांस्कृतिक संध्या का उदघाटन जिला परिषद सदस्य राम लखन प्रसाद ने किया. मौके पर राम लखन प्रसाद ने प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या को जिला के कामगारों एवं […]
विज्ञापन
लोहरदगा: पर्यटन, कला सांस्कृतिक खेलकूद विभाग के तत्वावधान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गौशाला परिसर में शनि परब का आयोजन किया गया. इस सांस्कृतिक संध्या का उदघाटन जिला परिषद सदस्य राम लखन प्रसाद ने किया.
मौके पर राम लखन प्रसाद ने प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या को जिला के कामगारों एवं मेहनतकश लोगों के लिए अच्छा कदम बताया. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस कार्यक्रम को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की है. दिनभर की मेहनत के बाद यदि थोड़ा शुकून मिले तो काफी अच्छा लगता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें एक नयी ऊर्जा प्रदान करता है.
गीत संगीत से भी ऊर्जा का संचार होता है. मन को शांति मिलती है और एक नयी ऊर्जा भी प्राप्त होती है. आज के इस भाग दौड़ के जमाने में लोगों को यदि कुछ पल बिताना हो और वैसे पल में गीत संगीत मिल जाये तो आनंद दोगुना हो जाता है. कार्यक्रम की शुरुआत नागपुरी सरस्वती वंदना से की गयी. जिसे स्थानीय कलाकार आलोक राज ने प्रस्तुत किया. मौके पर आदित्य कुमार पासवान ने शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें युवा पीढ़ी को अश्लील गानों से बचते हुए पारंपरिक गानों पर मनोरंजन करने की सीख दी गयी. कार्यक्रम के अंत में आलोक राज ने अपने गाने बहुते जतन से पिंजरा बनालो मोय, पोसलो रे पीहू मैना के बोल परप लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




