ग्रामीणों ने दौड़ा कर एक अपराधी को पकड़ा

भंडरा- लोहरदगा: किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से रेकी कर रहे दो अपराधियों में से एक को खासपुर गांव के ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा. अपराधी रामप्रवेश नेकसपुर निवासी जोसेफ तिर्की पर पिस्टल से फायर किया लेकिन गोली नहीं चली. तब जोसेफ व सुनिल उरांव ने अपराधी रामप्रवेश व समसुल अंसारी को […]
भंडरा- लोहरदगा: किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से रेकी कर रहे दो अपराधियों में से एक को खासपुर गांव के ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा. अपराधी रामप्रवेश नेकसपुर निवासी जोसेफ तिर्की पर पिस्टल से फायर किया लेकिन गोली नहीं चली. तब जोसेफ व सुनिल उरांव ने अपराधी रामप्रवेश व समसुल अंसारी को पकड़ने का प्रयास किया.
अपराधी भागने के क्रम में सुकरा उरांव पर फायर किया. सुकरा उरांव बाल बाल बच गये. तब तक अपराधी रामप्रवेश को घेर लिये कसपुर गांव के लोगों ने उसे पकड़ा और भंडरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया. रामप्रवेश के पास से एक पिस्टल बरामद की गयी है.
समसुल भंडरा के तरफ भाग गया. रामप्रवेश को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवक जोसेफ ओर सुनील उरांव रास जतरा से अपने घर कसपुर पैदल रास्ते से लौट रहे थे. इसी बीच अपराधी मेला से वापस लौट रहे बच्चों से ईख लूट रहे थे जिसका विरोध जोसेफ एवं सुनील ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




