क्षेत्र के विकास की पहचान होती है अच्छी सड़कें : विधायक

Updated at : 15 Oct 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास की पहचान होती है अच्छी सड़कें : विधायक

लोहरदगा: नारी नवाडीह मुख्य पथ से फटेया टोली तथा किस्को दरंगा टोली से बक्सी तक स्वीकृत दोनों सड़कों का झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत ने आधारशिला रखी. सड़कें विधायक सुखदेव भगत की अनुशंसा पर स्वीकृत की गयी है़ विधायक के वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत […]

विज्ञापन
लोहरदगा: नारी नवाडीह मुख्य पथ से फटेया टोली तथा किस्को दरंगा टोली से बक्सी तक स्वीकृत दोनों सड़कों का झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत ने आधारशिला रखी. सड़कें विधायक सुखदेव भगत की अनुशंसा पर स्वीकृत की गयी है़ विधायक के वहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया. मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने इस सड़क को बनाने का जो वादा किया था उसे पूरा किया. जिले में उनकी अनुशंसा पर दर्जनों सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है.
उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जर्जर सड़कों का कालीकरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना अति आवश्यक है. अच्छी सड़कें क्षेत्र के विकास की पहचान होती है़ यह दोनों सड़के काफी जर्जर अवस्था में थी. लोगों को आवागमन में काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रयासरत हैं. क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है. बहुत सारे विधवा का अभी तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुआ है.

आप फार्म भर कर मेरे पास लायें. 15 दिनों के अंदर पेंशन स्वीकृत करा दिया जायेगा. उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने तथा दारू-हाड़ी से दूर रहने की बात कही. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव अभिनव सिद्धार्थ, साजिद अहमद, शाहिद अहमद वेलू, सामुल अंसारी, शनिचरवा उरांव, दयानंद उरांव, बबलू अंसारी, जयश्री उरांव, सोनम कुजूर, बरखा कुजूर, तिजना उरांव, बिरसु उरांव, संजय उरांव, रामविलास उरांव, जितु उरांव, ललित उरांव, संतोष उरांव, धर्मदेव उरांव, ज्योति कुजूर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola