20 तक सभी विद्यालय करा लें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Updated at : 15 Oct 2017 12:05 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा: जिले के प्रारंभिक विद्यालयों का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017 के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर एपीओ अशोक पांडेय द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के विभिन्न चरणों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गयी. यूनिसेफ के राज्य समन्वयक गौरव वर्मा ने […]
विज्ञापन
लोहरदगा: जिले के प्रारंभिक विद्यालयों का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017 के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा की अध्यक्षता में हुई. मौके पर एपीओ अशोक पांडेय द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के विभिन्न चरणों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गयी.
यूनिसेफ के राज्य समन्वयक गौरव वर्मा ने इससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर तक सभी विद्यालयों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित किया जाये. जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. 20 तक रजिस्ट्रेशन, 25 तक फाइनल सबमिशन ऑनलाइन किया जाये. उन्होंने कहा कि संकुलाधीन विद्यालय के लिए वहां के सीआरपी, प्रखंड स्तर पर एसीओ, बीपीओ और जिला स्तर पर एई नोडल बनाये गये हैं.
मौके पर एडीपीओ सुनीला लकड़ा, बीइइओ भंडरा सुरेंद्र कुमार सिंह, अनुराधा रानी, अनिल कुमार मिश्रा,संतोष सिंह, सुफियान अंसारी, सभी बीपीओ, सभी बीआरपी,सभी सीआरपी और विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




