आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन, आरक्षण का लाभ सभी जिलों को एक समान मिले

लोहरदगा:जिला अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के तत्वावधान में आजसू पार्टी ने रैली निकाली. यह रैली ललित नारायण स्टेडियम से पैदल मार्च करते हुए महावीर चौक, पावरगंज चौक, मैना बगीचा होते हुए समाहरणालय मैदान पहुंची़ जहां धरना-प्रदर्शन दिया गया. धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष रामलखन प्रसाद ने की. मौके पर रामलखन प्रसाद ने कहा कि […]
लोहरदगा:जिला अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के तत्वावधान में आजसू पार्टी ने रैली निकाली. यह रैली ललित नारायण स्टेडियम से पैदल मार्च करते हुए महावीर चौक, पावरगंज चौक, मैना बगीचा होते हुए समाहरणालय मैदान पहुंची़ जहां धरना-प्रदर्शन दिया गया. धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष रामलखन प्रसाद ने की. मौके पर रामलखन प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण के स्थान पर 14 प्रतिशत ही आरक्षण दिया गया है जबकि लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार जिलों में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया गया है.
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित आरक्षण का लाभ राज्य के सभी जिलों को एक समान मिलना चाहिए. राज्य सरकार कुछ जिलों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने कहा कि अब पिछड़ा वर्ग जागरूक हो चुका है. अपने हक की लड़ाई के लिए वे निरंतर प्रयास कर वाजिब हक लेगा.
इस अवसर पर सरकार की गलत नीति का पुरजोर विरोध किया गया. सभा का संचालन दिलीप साहू ने किया. मौके पर जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, आजसू महिला जिलाध्यक्ष अनिता साहू, रामनंदन साहू, शमीम अंसारी, ओम भारती ने भी अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर कलीम खान, सुनिता देवी, प्रमेश्वर महतो, सामू प्रजापति, उमा देवी, शांति देवी, अमानत अंसारी, रामवृक्ष साहू, शशि साहू, विमलेश कुमार, हरि साहू, कलाम मिरदाहा, शाहिद अंसारी, निर्मला देवी, हेमंती देवी, संगीता देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




