जुरिया में किया गया अंतिम संस्कार

Published at :30 Mar 2014 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
जुरिया में किया गया अंतिम संस्कार

लोहरदगा : जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भुखला भगत का निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे. वे पिछले कुछ समय से बीमार थे. शुक्रवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ गयी. परिवार के लोगों ने उन्हें रांची में अस्पताल में भरती कराया. रात 1:30 बजे उनका निधन हो […]

विज्ञापन
लोहरदगा : जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भुखला भगत का निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे. वे पिछले कुछ समय से बीमार थे. शुक्रवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ गयी. परिवार के लोगों ने उन्हें रांची में अस्पताल में भरती कराया. रात 1:30 बजे उनका निधन हो गया. सुबह में उनका पार्थिव शरीर लोहरदगा लाया गया. कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में उनके पाíथव शरीर को बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन को पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किया. उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा ओढ़ा कर एवं फूल माला पहना कर सम्मान दिया.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शोक संदेश एवं माल्यार्पण प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनारायण साहू ने किया. उनके शव को उनके पैतृक गांव लोहरदगा प्रखंड के जुरिया ले जाया गया. जहां कोयल नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola