बारिश से कई घर गिरे
Updated at : 05 Jul 2017 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू़ : प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से आधा दर्जन घर ध्वस्त होने की सूचना है. बारिश के कारण प्रखंड के चीरी बरावटोली निवासी चूमनी उरांव का दो कमरेवाले घर का आधा हिस्सा गिर गया. इससे चूमनी के समक्ष इस बरसात में रहने की विकट समस्या खड़ी हो गयी […]
विज्ञापन
कुड़ू़ : प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से आधा दर्जन घर ध्वस्त होने की सूचना है. बारिश के कारण प्रखंड के चीरी बरावटोली निवासी चूमनी उरांव का दो कमरेवाले घर का आधा हिस्सा गिर गया. इससे चूमनी के समक्ष इस बरसात में रहने की विकट समस्या खड़ी हो गयी है़
सूचना पाकर चीरी पंचायत के मुखिया केरसेन सिया इंदवार वहां पहुंचे तथा जानकारी लेने के बाद हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. दूसरी तरफ कुड़ू में उर्मिला देवी का घर भी बारिश से ध्वस्त हो गया. इसके अलावा सलगी, बड़की चांपी, सुंदरू पंचायत में भी एक-एक घर गिरने की सूचना है. कुड़ू सीओ ने जांच कराने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




