नगर भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम चार से

Updated at : 03 Apr 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
नगर भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम चार से

नगर भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम चार से

विज्ञापन

लोहरदगा. वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और इमरजेंसी केयर के संयुक्त तत्वावधान में चार-पांच अप्रैल को नगर भवन में सुरक्षित रक्त आधान को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम में कई चिकित्सक, विशेषज्ञ, राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि, लोहरदगा के सरकारी और निजी अस्पताल के प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग जिला से प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं एवं कर्मियों के बीच सुरक्षित रक्त आधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समन्वय स्थापित करना और उनके योगदान को सम्मानित करना है. कार्यक्रम में विशेषज्ञ स्वास्थ्य प्रतिनिधियों को आवश्यक प्रशिक्षण देंगे. कार्यक्रम में ब्लड बैंक, पैथोलाजी, अस्पताल से जुड़े हुए लोग, स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग, चिकित्सक, झारखंड के लगभग सभी जिलों के अलावा बिहार, ओड़िसा, दिल्ली बंगाल से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola