हनुमान जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Updated:
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जूरमती उच्च विद्यालय महादेव आश्रम में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लोहरदगा. मंजूरमती उच्च विद्यालय महादेव आश्रम में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ किया. कार्यक्रम के पश्चात विधि-विधान से पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया. इसी के साथ नये शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ भी किया गया. पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव मदन मोहन पांडेय, प्राचार्या मनोज्ञा पांडेय, बाल विद्यवेशम की प्राचार्या रीता पांडेय सहित रामस्वरूप प्रसाद, अनिल कुमार ठाकुर, विवेक सिद्धार्थ, सूरज कुमार वर्मा, अर्जुन कुमार, आनंद रौनक, बिमल मिंज, ममता अग्रवाल, सुनीता कुमारी, दीपा साहू, पल्लवी दुबे, सीमा प्रसाद, नेहा शर्मा, रोहिणी गुप्ता तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया कैरो लोहरदगा. नगरपरिषद चुनाव में कार्यरत कर्मचारियों को कैरो प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्वाची पदाधिकारी,अंचलाधिकारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी समेत प्रखंड कर्मी अधीश खाखा, विनय उरांव, अमन कुमार शिखर, किशोर उरांव, संतोष किड़ो, बासदेव उरांव, वलीउल्लाह अंसारी, तारणहार लकड़ा आदि कर्मियों को निर्वाची कोषांग में प्रतिनियुक्त किया गया था. उक्त कोषांग के द्वारा पूरी जिम्मेवारी के साथ अपने दायित्वों का पालन करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी कामों को त्रुटिरहित निष्पादन किया जिसको लेकर जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.कैरो प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य ने प्रखंड मुख्यालय में सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आगे भी इसी तरह काम करने की बात कही.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola