ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र, जमीन विवाद सुलझाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र, जमीन विवाद सुलझाने की मांग

टिको गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार को मांगपत्र सौंपकर जमीन विवाद के समाधान की मांग की.

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा. टिको गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार को मांगपत्र सौंपकर जमीन विवाद के समाधान की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि जिस सरकारी जमीन पर वे सरहुल पर्व के अवसर पर सुपटंगा करते हैं, उसे गलत तरीके से कुछ लोगों को बंदोबस्ती कर दिया गया है. उन्होंने सुपटंगा के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की. सीओ ने बताया कि यह जमीन भूदान यज्ञ कमेटी की है, अंचल प्रशासन इसका मालिक नहीं है. पूर्व सीओ ने जमीन का रजिस्टर दो खोला था और उसे ऑनलाइन कराया गया है. आवेदन मिलने पर जांच कर जिला प्रशासन को अवगत कराया जायेगा. थाना प्रभारी ने कहा कि जमीन का मामला सीओ कार्यालय से निष्पादित होता है और आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी. शांति और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए निगरानी की जा रही है.

शिक्षा सचिव से मिला शिक्षक संघ

लोहरदगा. झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सुमन की अगुवाई में शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह से मिलकर चार सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. संघ के महासचिव प्रेम प्रसाद राणा ने अधिसूचना 2144 पर समीक्षा करने , संकल्प संख्या 157 का लाभ सभी शिक्षकों को शीघ्र देने, सहायक आचार्यों से शपथ पत्र लेकर वेतन शुरू करने से संबंधित आदेश सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को जारी करने तथा पूरक पोषाहार की राशि में बढ़ोतरी का अनुरोध किया. प्रतिनिधि मंडल के साथ सकारात्मक वार्ता हुई. शिक्षा सचिव ने आश्वस्त किया और कहा कि आपकी मांग विचारणीय है. सभी बिंदुओं पर समीक्षा की जायेगी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola