चुनाव में सभी सहयोग करें

Published at :27 Mar 2014 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में सभी सहयोग करें

डीसी ने जागरूकता अभियान की जानकारी ली, कहा लोहरदगा : जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी परमजीत कौर खुद पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रही हैं. वोट के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं वोट देने के […]

विज्ञापन

डीसी ने जागरूकता अभियान की जानकारी ली, कहा

लोहरदगा : जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी परमजीत कौर खुद पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रही हैं. वोट के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी निकाली गयी. रैली में डीसी एवं एसपी मृत्यूंजय कुमार भी भाग लिये. प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर पर भी रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

उपायुक्त तमाम व्यावसायिक, सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ अलग-अलग बैठक कर उनसे इस चुनाव में सहयोग की अपील भी कर रही हैं. ट्रक मालिकों, पेट्रोल पंप मालिकों, चेंबर ऑफ कॉमर्स, बार एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों के साथ स्वयं बैठक की. सुदूरवर्ती इलाकों में भी जिला प्रशासन के अधिकारी जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं.

अभियान में कॉलेजों एवं स्कूलों के विद्यार्थियों को भी लगाया गया है. पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोकसभा चुनाव 2014 में जिले में पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा तादाद में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 108698 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 101158 है. बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से जिले में पड़ने वाले पुरुष मतदाता 31975 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 29276 है. जिले में लोकतांत्रित महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola