स्वाध्याय के लिए बच्चों को प्रेरित करें

Updated at : 30 Jun 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
स्वाध्याय के लिए बच्चों को प्रेरित करें

लोहरदगा : सदर प्रखंड के हेसल पंचायत में रात्रि शिक्षा अखड़ा का आयोजन किया गया. मौके पर डीएसइ रेणुका तिग्गा ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित समय से विद्यालय भेजें. बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के साथ सरकार विभिन्न योजनाओं जैसे मध्याह्न भोजन, निःशुल्क किट योजना, निःशुल्क पोशाक, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन
लोहरदगा : सदर प्रखंड के हेसल पंचायत में रात्रि शिक्षा अखड़ा का आयोजन किया गया. मौके पर डीएसइ रेणुका तिग्गा ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित समय से विद्यालय भेजें. बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के साथ सरकार विभिन्न योजनाओं जैसे मध्याह्न भोजन, निःशुल्क किट योजना, निःशुल्क पोशाक, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना, नि:शुल्क साइकिल, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती है.
उन्होंने कहा कि विद्यालय के बाद बच्चों को स्वाध्याय के लिये प्रेरित करें. विद्यालय के बाद संध्या के समय बच्चे अध्ययन करें. विद्यार्थी पढ़ाये गये विषयों की पुनरावृत्ति करें. डीएसइ ने संयोजिकाओं को बारिश के मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता और साफ सफाई करने का निदेश दिया. विशेष कर अंडा और हरी सब्जियों को तीन पानी से साफ कर मध्याह्न भोजन बनाया जाये. मुखिया देवनाथ उरांव ने कहा कि सभी शिक्षक और बच्चे नियमित और समय से विद्यालय आयें. उपमुखिया रुस्तम अंसारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर जो भी समस्या हो मिल कर निपटारा करें.
मौके पर बीपीओ ओमप्रकाश रंजन और सीआरपी जीतेंद्र मित्तल ने विभिन्न कार्यक्रमों सहित बाल संसद की उपयोगिता, एसएमसी, सरस्वती वाहिनी माता समिति के कार्य दायित्वों, सीसीई मूल्यांकन आदि की जानकारी दी. कार्यक्रम में शिक्षक विनय कुमार, दुबराज मांझी, जीवन किशोर केरकेट्टा, सावित्री कच्छप, संजय साहू, अरुण राम वर्मा, संयोजिका अंजनी भगत,हीरा उरांव, अजय वर्मा आदि ने भी अपनी बातें रखीं.
मौके पर बीपीओ ओमप्रकाश रंजन, सीआरपी जीतेंद्र मित्तल,अनंत शर्मा, अरुण कुमार, संकुल के सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष,संयोजिका, नवा बिहान साक्षरता समिति के लोग, रसोइया, ग्रामीण अभिभावक, बाल संसद और शिक्षाविद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola