लाइलाज नहीं है टीबी

Published at :25 Mar 2014 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
लाइलाज नहीं है टीबी

लोहरदगा : विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन सीएस एनएम सेनगुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी फकीर चंद्र हेमब्रम ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. सीएस ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी वाले व्यक्ति को बलगम जांच अवश्य करानी चाहिए. […]

विज्ञापन

लोहरदगा : विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन सीएस एनएम सेनगुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी फकीर चंद्र हेमब्रम ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. सीएस ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी वाले व्यक्ति को बलगम जांच अवश्य करानी चाहिए.

बलगम जांच एवं डाट्स पद्धति द्वारा सरकारी अस्पतालों में इसका मुफ्त इलाज की व्यवस्था है. यक्ष्मा रोग से ग्रसित व्यक्ति सदर अस्पताल में आकर जांच करा सकते हैं एवं पूरी कोर्स की दवा लेकर बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं. यह बीमारी लाइलाज नहीं है.

कार्यक्रम में डाट्स प्रोवाइडर के रुप में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया संगीता देवी एवं करुणा देवी को पुरस्कृत किया गया. मौके पर डॉ कैप्टन, डॉ शेष नारायण झा, डॉ एरोन तिग्गा, डॉ पीसी हेमब्रम, डॉ उगेश्वर राम, डॉ सुनिल मिंज, डॉ संजय प्रसाद, डॉ सुदामा राम, मो अखलाक अहमद, शशि भूषण वर्मा, ओम प्रकाश, समीर टोप्पो, विजय कुमार महतो, किरण कुमारी वर्मा, शुभेंदु कुमार डे, अर्चना प्रसाद, आविद, शहरी देवी, सीता देवी सहित सेविका एवं सहिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola