गायत्री मंदिर के समीप जलजमाव से राहत दिलाने को लेकर कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन
गायत्री मंदिर के समीप जलजमाव से राहत दिलाने को लेकर कार्य शुरू

गायत्री मंदिर के समीप जलजमाव से राहत दिलाने को लेकर कार्य शुरू

विज्ञापन

चंदवा़ मेन रोड पर गायत्री मंदिर के समीप से गायत्री मोहल्ले में जानेवाले पीसीसी पथ पर भारी जलजमाव की समस्या पर प्रखंड प्रशासन मुखर दिखने लगी है. बारिश कम होने के बाद सोमवार को प्रशासन की पहल पर यहां मोटर लगाकर पानी निकालने का काम शुरू कराया गया है. इससे इस मोहल्ले के लोगों को त्योहार के दौरान जरूर राहत मिलेगी. दुर्गा पूजा, दीपावली और महापर्व छठ के मद्देनजर आमजनों को राहत देने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कार्य शुरू किया है. बारिश नहीं होने की स्थिति में इस सड़क पर अगले आठ महीने यातायात चालू रहेगा. पानी की निकासी कराने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. ज्ञात हो कि लातेहार विधायक प्रकाश राम ने इस मामले को कुछ दिन पूर्व ही सदन में उठाया था. वहीं, झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने भी रविवार को उपायुक्त से इस जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी. शांति समिति की बैठक में भी उक्त मुद्दा स्थानीय लोगों ने प्रशासन के समक्ष उठाया था. पानी निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल उक्त मार्ग को ऊंचा कर पीसीसी पथ निर्माण की मांग की है. जल जमाव की समस्या से निजात मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी समेत दर्जनों मोहल्ला वासियों ने आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola