कुल्हाड़ी से मारकर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 29 Sep 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से मारकर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मृतक की पहचान गुमला जिलांतर्गत डुमरी प्रखंड के नवहट्ठा गांव कलावती ग्यारीन (35) के रूप में हुई

विज्ञापन

गारू. थाना क्षेत्र के समोधटोला गांव में एक महिला की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान गुमला जिलांतर्गत डुमरी प्रखंड के नवहट्ठा गांव कलावती ग्यारीन (35) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार समोधटोला गांव निवासी सुनील उरांव तीन माह पूर्व कलावती को उसके गांव से भगाकर अपने घर ले आया था. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि शनिवार रात नशे की हालात में सुनील उरांव ने कुल्हाड़ी से मार कलावती की हत्या कर दी. कलावती पहले से शादीशुदा थी. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी सुनील उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है.

अपराधियों ने मारपीट कर बाइक लूट ली

बरवाडीह. बरवाडीह-मेदनीनगर मुख्य सड़क पर बिजली सब स्टेशन के समीप अपराधियों ने शनिवार रात 10 बजे मारपीट कर बाइक (जेएच03एएच-9059) लूट ली. जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार सिंह बाइक लेकर बिजली सब स्टेशन के समीप खड़े थे. इसी दौरान तीन-चार अपराधियों ने मारपीट कर बाइक लूट ली. रंजीत को उधर से गुजर रहे लोगों ने सीएचसी पहुंचाया. थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि बाइक लूट में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola