विद्यार्थियों का वर्ष बर्बाद नहीं होने देंगे : प्रतुल

Updated:
विज्ञापन
विद्यार्थियों का वर्ष बर्बाद नहीं होने देंगे : प्रतुल

विद्यार्थियों का वर्ष बर्बाद नहीं होने देंगे : प्रतुल

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड के रोल गांव स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के कक्षा 11वीं के 130 विद्यार्थियों का रिजल्ट इनवैलिड होने का मामला सामने आया है. प्रभात खबर ने इसे रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इस पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर संज्ञान लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी सह झारखंड उच्च न्यायालय के प्रथम न्यायाधीश जस्टिस एलपीएन शाहदेव की स्मृति में संचालित विद्यालय के बच्चों का रिजल्ट भाषा चयन में गलती के कारण इनवैलिड हुआ है. इससे बच्चों का पूरा वर्ष बर्बाद होने का खतरा है. यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है, इसलिए सरकार तुरंत कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जायेगा. इस मामले पर जैक अध्यक्ष नटवा हांसदा व सचिव जयंत मिश्रा से बातचीत हुई है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सोमवार को रिव्यू बैठक कर समस्या का समाधान निकाला जायेगा. इस पहल से विद्यालय के 130 बच्चों व अभिभावकों को राहत मिली है. सर्वर डाउन रहने से राशन वितरण में परेशानी

महुआडांड़. प्रखंड में सर्वर डाउन रहने और नेटवर्क काम नहीं करने से डीलरों को राशन वितरण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले चार दिनों से 2 जी नेटवर्क काम नहीं करने से लाभुकों को समय से राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है. प्रखंड के कई डीलरों ने बताया कि ऊपर से ही सर्वर डाउन होने से बहुत दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है. इससे एक दिन में मात्र चार से पांच राशनकार्ड धारियों को राशन वितरण किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola