माले में दी प्रखंड कार्यालय के घेराव की चेतावनी

Updated at : 01 Mar 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
माले में दी प्रखंड कार्यालय के घेराव की चेतावनी

भाकपा माले जिला सचिव बिरजू राम, प्रखंड सचिव कृष्णा सिंह व जिला कमेटी सदस्य कमलेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बीडीओ रेशमा मिंज से मिला.

विज्ञापन

बरवाडीह. भाकपा माले जिला सचिव बिरजू राम, प्रखंड सचिव कृष्णा सिंह व जिला कमेटी सदस्य कमलेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बीडीओ रेशमा मिंज से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मनरेगा समेत अन्य योजनाओं हो रही लूट को लेकर चार सूत्री मांग पत्र उन्हें सौंपा. कहा कि मनरेगा योजना में लूट हो रही है. पंचायतों में सिंचाई संबंधित कुआं, आम बगवानी, मेढ़बंधी समेत दीदी बाड़ी योजना में लूट जारी है. जमीन पर 80 प्रतिशत योजना कागज पर ही फाइनल हो रही है. केचकी पंचायत के सरइडीह निवासी पिंटू कुमार एवं महफूज अंसारी की आम बागवानी में फर्जीवाड़ा पाया गया. लोकपाल द्वारा लाखों रुपये वापसी की बात लिखित रूप से पारित हुआ, लेकिन अधर मे लटका हुआ है. दीदीबाड़ी खेत मेढ़बंधी कागज तक ही सीमित है. उकामाड़ पंचायत के मुरु गांव के कालो देवी के कुएं का पैसा लगभग 35 हजार रुपये फर्जी मस्टर रोल के माध्यम से निकाला गया. बखोरीडेरा में स्कूल में चहारदीवारी का काम घटिया सीमेंट एवं सरिया रॉड से किया जा रहा है. माले के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लूट व भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा, तो 15 मार्च के बाद प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola