स्वयंसेवक पर आवास योजना में वसूली का आरोप

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
स्वयंसेवक पर आवास योजना में वसूली का आरोप

प्रखंड के बालू गांव में आंबेडकर आवास योजना की एक महिला लाभुक ललिता देवी (पति स्व निरालाल उरांव) ने राशि वसूली का आरोप लगाते हुए डीसी व थानेदार को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड के बालू गांव में आंबेडकर आवास योजना की एक महिला लाभुक ललिता देवी (पति स्व निरालाल उरांव) ने राशि वसूली का आरोप लगाते हुए डीसी व थानेदार को आवेदन दिया है. महिला के अनुसार उसे आंबेडकर आवास योजना के लिए दो किस्त में 1.25 लाख रुपये मिले, लेकिन राशि में से 65 हजार रुपया स्वयंसेवक वीरेंद्र प्रजापति ने अधिकारियों को देने के लिए रख लिया. उक्त राशि आराहरा गांव में मनोहर सिंह के प्रज्ञा केंद्र से निकाली गयी. स्वयंसेवक ने अपनी पत्नी बबीता देवी के खाते में राशि का ट्रांसफर कराया है. इसी तरह गांव की शीला देवी ने भी स्वयंसेवक पर आवास योजना से 18 हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया है. वहीं गांव की ही अंजू देवी (पति-सीटू भुइयां), राजेश भुइयां (पिता-चतुर्भुज भुइयां) ने भी उपायुक्त को आवेदन देकर स्वयंसेवक पर अवैध रूप से पैसे लेने का आरोप लगाया है. इस संबंध में बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी. वहीं आरोपी स्वयंसेवक वीरेंद्र प्रजापति ने कहा कि ललिता देवी से मामले का समझौता हो गया था. शेष आरोप निराधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola