ePaper

एनएचआइ के कार्य में लगे जेसीबी जब्त करने पर ग्रामीणों ने कंपनी के मुख्य द्वार को किया जाम

Updated at : 29 Nov 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
एनएचआइ के कार्य में लगे जेसीबी जब्त करने पर ग्रामीणों ने कंपनी के मुख्य द्वार को किया जाम

एनएचआइ के कार्य में लगे जेसीबी जब्त करने पर ग्रामीणों ने कंपनी के मुख्य द्वार को किया जाम

विज्ञापन

मनिका़ प्रखंड में एनएचआइ परियोजना के कार्य में लगे जेसीबी मशीन को वन विभाग के द्वारा काम करने के दौरान जब्त कर लिया गया. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और शनिवार को भारत वाणिज्य इस्टर्न प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का मुख्य द्वार जाम कर दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त कंपनी द्वारा भाड़े पर ली गयी अकेश उरांव की जेसीबी मशीन विभाग में काम करने के दौरान वन विभाग के कर्मियों ने जब्त कर ली. जब्ती के बाद कंपनी ने जेसीबी मालिक को निर्धारित भाड़ा भी नहीं दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने कई बार आश्वासन दिया लेकिन न तो बकाया भुगतान किया गया और न ही आगे की किसी व्यवस्था पर स्पष्ट बात कही गयी. मुख्य द्वार जाम रहने के कारण कंपनी का कार्य बाधित रहा और दर्जनों कर्मचारी व वाहन फंसे रहें. कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज सुबोध शर्मा और प्रोजेक्ट मैनेजर पियूष, स्थानीय समाजसेवी अख्तर अंसारी व जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह की उपस्थिति में ग्रामीणों और जेसीबी मालिकों से बातचीत के बाद कंपनी प्रबंधन ने नवंबर 2025 तक का तीन लाख 60 हजार रुपये बकाया भाड़ा पांच दिसंबर 2025 तक भुगतान करने की बात कही. इसके साथ ही जब तक जब्त जेसीबी वन विभाग से मुक्त नहीं हो जाती तब तक कंपनी प्रति माह जेसीबी के मालिक को 80 हजार रुपये भाड़ा के रूप में भुगतान करेगी. दोनों का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम हटाया इसके बाद कार्य प्रारंभ हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola