ग्राम प्रधानों का सत्यापन जरूरी, अप्रमाणित प्रधान अवार्ड राशि से होंगे वंचित : सीओ

Updated:
विज्ञापन

अंचल क्षेत्र में रहनेवाले सभी ग्राम प्रधान के सत्यापन का कार्य जरूरी है.

विज्ञापन

बारियातू. अंचल क्षेत्र में रहनेवाले सभी ग्राम प्रधान के सत्यापन का कार्य जरूरी है. सभी 56 गांव के ग्राम प्रधान के सत्यापन के लिए कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस संबंध में अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने बताया कि अंचल के सभी हल्का कर्मचारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधान का सत्यापन कर रहे हैं. सत्यापन का उद्देश्य चयनित ग्राम प्रधान की वैधता सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता व प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है. अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी ग्राम प्रधान से उनका आधार कार्ड एवं बैंक खाता की छायाप्रति का विवरण लिया जा रहा है. इन दस्तावेज के आधार पर ही हस्ताक्षर, पहचान व निवास का सही तरीके से मिलान कराया जायेगा. बताया कि सरकारी योजनाओं व प्रोत्साहन राशि का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये दस्तावेज का सत्यापन जरूरी है. स्पष्ट कहा कि 25 फरवरी तक जो भी ग्राम प्रधान अपना सत्यापन नहीं करायेंगे, वे सरकार द्वारा दी जाने वाली अवार्ड राशि से वंचित रह सकते है. इसलिए सभी ग्राम प्रधान को निर्धारित तिथि से पूर्व अंचल कार्यालय पहुंचकर आवश्यक कागजात जमाकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया है. कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा से बचने के लिये यह जरूरी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola