बिना ग्रामसभा कोयला के लिए सर्वे शुरू करने पर ग्रामीणों में रोष, काम बंद कराया

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :03 May 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिना ग्रामसभा कोयला के लिए सर्वे शुरू करने पर ग्रामीणों में रोष, काम बंद कराया

बिना ग्रामसभा कोयला के लिए सर्वे शुरू करने पर ग्रामीणों में रोष, काम बंद कराया

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर प्रखंड की सांसग पंचायत के खिजुरिया आहर में बिना ग्रामसभा और ग्रामीणों की सहमति के सर्वे का कार्य कर रही ओरियंटल कंपनी का काम ग्रामीणों ने एकजुट होकर बंद करा दिया. कंपनी को क्षेत्र के कैमा, पतरातु, कोढ़ास, सांसग, मांजर और ओबर जैसे गांवों में कोयला खनन के लिए जमीन का अधिग्रहण करना है. इसी सिलसिले में रविवार को ऑपरेटरों को सर्वे के लिए भेजा गया था. ग्रामीणों ने ऑपरेटरों से मांगा जवाब : कंपनी का वाहन जैसे ही खिजुरिया आहर पहुंचा और सर्वे शुरू किया, भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने ऑपरेटरों से कार्य का आधार और अनुमति के बारे में पूछा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विरोध शुरू हो गया और काम रोक दिया गया. सूचना मिलने पर सदर बीडीओ मनोज तिवारी, सीओ नंद कुमार राम और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा गांव पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया. बिना ग्रामसभा नहीं होगा काम : मुखिया : ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट कहा कि बिना ग्रामसभा और पूर्व सूचना के गांव में सर्वे का कार्य कैसे शुरू कर दिया गया. मुखिया अंती देवी ने दो टूक कहा कि पहले कंपनी ग्रामीणों के साथ औपचारिक बैठक करे, उसके बाद ही आगे की चर्चा होगी. सीओ ने बताया कि कंपनी ने भी अब ग्रामीणों से संवाद करने के बाद ही कार्य शुरू करने की बात कही है. प्रशासन मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola