नावाडीह मवि में इस वर्ष से शुरू होगी उवि की पढ़ाई

Updated at : 28 Jan 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
नावाडीह मवि में इस वर्ष से शुरू होगी उवि की पढ़ाई

विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से चुंगरू पंचायत की नावाडीह में लंबित हाई स्कूल की मांग को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गयी है.

विज्ञापन

बरवाडीह. विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से चुंगरू पंचायत की नावाडीह में लंबित हाई स्कूल की मांग को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गयी है. इसके साथ ही 2025-26 नये सत्र से नावाडीह मध्य विद्यालय को हाई स्कूल नावाडीह के रूप में जाना जायेगा. विधायक ने स्थानीय लोगों की मांग पर प्रखंड में उच्च विद्यालय का अभाव देखते हुई मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में परिवर्तित करने की मांग की थी. इसमें चुंगरू पंचायत के नावाडीह मध्य विद्यालय शामिल है. सरकार के निर्देश पर प्रदेश में दो दर्जन से अधिक विद्यालयों को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है. इसमें प्रखंड के चुंगरू पंचायत के नावाडीह मध्य विद्यालय शामिल है. सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नावाडीह को उवि में परिवर्तित करने से पूरे पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांव के बच्चों को लाभ मिलेगा. उच्च विद्यालय नहीं रहने से बच्चों को उच्च विद्यालय की पढ़ाई करने के लिए प्रखंड मुख्यालय बरवाडीह, छिपादोहर या जिला मुख्यालय जाना पड़ता था. अधिकांश निर्धन बच्चे पढ़ाई छोड़ देते थे. उन्होंने कहा कि जल्द ही विधायक के प्रयास से मुंडू पंचायत के मध्य विद्यालय और उत्तरी कोयल मंडल विद्यालय में भी उवि की पढ़ाई होगी. विधायक के इस प्रयास की चुंगरू पंचायत के मुखिया बलदेव परहिया, राजू परहिया, राजा ठाकुर, महेंद्र सिंह, कृष्ण यादव व बिनोद यादव समेत कई लोगों ने सराहना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola