बाइक से गिरकर दो युवक घायल

बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर नवादा गांव के समीप शनिवार देर शाम बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
बालूमाथ. बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर नवादा गांव के समीप शनिवार देर शाम बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी पहचान हाटाटोंगरी, हेरहंज निवासी दिनेश यादव (पिता परम यादव) व उसके चचेरे भाई दिनेश यादव (पिता करीवा यादव) के रूप में हुई. बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दिनेश यादव (पिता परम यादव) को रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक नवादा बाजार गये थे. घर लौटने के क्रम में नवादा के समीप वे बाइक से गिर कर घायल हो गये.
अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा
बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर मिशन स्कूल के समीप रविवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच01डीएफ-5895) रांची से हार्डवेयर का सामान लेकर बालूमाथ स्थित अली हार्डवेयर जा रहा था. इसी दौरान मिशन स्कूल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया. चालक व उपचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










