सिकनी के पास बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 02 Feb 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
सिकनी के पास बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

प्रखंड में अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश पर छापामारी अभियान जारी है.

विज्ञापन

चंदवा.प्रखंड में अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश पर छापामारी अभियान जारी है. इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है. शनिवार की शाम अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की ओर से अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व डीएमओ नदीम शफी कर रहे थे. इस दौरान एनएच-75 स्थित सिकनी कोलियरी के समीप बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया. डीएमओ ने बताया कि खनन टीम की ओर से अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश को लेकर अभियान जारी है. जांच के क्रम में सिकनी कोलियरी के पास से अवैध बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola