चावल लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल

रांची-चतरा मुख्य सड़क पर बरछिया टोंगरी मोड़ के समीप शनिवार को अहले सुबह चावल लदा एक 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया
बारियातू.थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-चतरा मुख्य सड़क पर बरछिया टोंगरी मोड़ के समीप शनिवार को अहले सुबह चावल लदा एक 14 चक्का ट्रक (सीजी-15डीएच-4451) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस हादसे में चालक व उपचालक दोनों घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया. घायल चालक व उपचालक को प्राथमिक उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. ट्रक चालक मो खुर्शीद ने बताया कि ट्रक गढ़वा निवासी धीरज राणा का है. ट्रक छत्तीसगढ़ के सिंगरौली से चावल लादकर बालूमाथ-बारियातू होते हुए पश्चिम बंगाल स्थित पानागढ़ जा रहा था. टोंगरी मोड़ के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को उठाने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










