महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. यहां सभी ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया.
महुआडांड़. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. यहां सभी ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया. उप प्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज ने कहा कि बापू के बलिदान की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है. महात्मा गांधी ने भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. गांधी जी के साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया. मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष अमीर सुहेल, कांग्रेस नेता रामनरेश ठाकुर, मुखिया सुषमा कुजूर, रानू खान, नुरूल अंसारी, राहुल कुमार, कन्हैया कुमार, खुसदिल खान, अफरोज अंसारी व राजेश ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




