एक साल से ट्रांसफरमर खराब, अंधेरे में रह रहे हैं लोग

Updated:
विज्ञापन
एक साल से ट्रांसफरमर खराब, अंधेरे में रह रहे हैं लोग

एक साल से ट्रांसफरमर खराब, अंधेरे में रह रहे हैं लोग

विज्ञापन

महुआडांड़. प्रखंड के बराही गांव में पिछले एक साल से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. गांव में लगा दोनों ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली सप्लाई बाधित है. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सहित बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली तार की मरम्मत करने की मांग की है. इस संबंध में प्रिया देवी, बंसती देवी, कजर मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, जेरोम बरवा, बिमल पन्ना, रंजू केरकट्टा, कुलदीप बेक, सरिता कुजूर व मनवेल टोप्पो ने बताया की बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित रहती है साथ ही कृषि कार्य में बहुत दिक्कत हो रही है. वहीं, बिजली नहीं रहने से रात में सांप और जहरीले जीव से जान का खतरा हमेशा बना रहता है. प्रखंड के विद्युत सब स्टेशन में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन देकर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और विद्युत तार की मरम्मत की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं होती है तो बाध्य होकर आंदोलन किया जायेगा. ईद मिलादुन्नब्बी पर जुलूस आज

लातेहार. ईद मिलादुन्नब्बी पर शुक्रवार को जुलूस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसमें काफी संख्या में लोग शामिल होंगे. यह जानकारी आफताब आलम ने दी. उन्होंने बताया कि जुलूस शहर के माको मोड़ से दोपहर दो बजे के बाद निकलेगी. जुलूस मेन रोड होते हुए खेल स्टेडियम पहुंचेगी. यहां एक सभा का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola