तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए जानलेवा : शेषनाथ सिंह

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 31 May 2026 9:12 PM

विज्ञापन

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए जानलेवा : शेषनाथ सिंह

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में वृहद तंबाकू निषेध जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की. इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और विधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है, बल्कि यह पूरे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से भी कमजोर बनाता है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने कार्यस्थल, घर और समाज को पूर्णतः तंबाकू-मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें. जागरूकता शिविर के दौरान उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलायी गयी. गांवों व थानों में भी चला अभियान : प्राधिकार के निर्देश पर पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) ने लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों, स्थानीय थानों, सुदूर पंचायतों और गांवों में भी जागरूकता शिविर का आयोजन किया. इन शिविरों के माध्यम से आम ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पुलिस कर्मियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी तथा उन्हें जीवन भर तंबाकू उत्पादों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया. मौके पर जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी, व्यवहार न्यायालय व प्राधिकार के कर्मचारी तथा पीएलवी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola